Edited By Kalash,Updated: 21 May, 2026 11:21 AM

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सबसिडी प्राप्त करने का आखिरी मौका दिया गया है
लुधियाना (खुराना): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सबसिडी प्राप्त करने का आखिरी मौका दिया गया है जिसके तहत उपभोक्ता 30 मई तक अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर नि:शुल्क ई-के.वाई.सी. करवाने के तुरंत बाद अपनी रुकी हुई पिछली सबसिडी भी प्राप्त करने के हकदार होंगे।
केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में एक विशेष नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत सभी गैस एजेंसियों के डीलरों द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ई-के.वाई.सी. करवाने के लिए अपने घरों से बाहर निकालने के लिए जागरूक किया जा रहा है जिनके द्वारा फ्री एल.पी.जी गैस कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं करवाया गया है। इस कारण जहां उक्त उपभोक्ताओं को प्रत्येक गैस सिलेंडर भरवाने के बाद मिलने वाली 321 रुपए की सब्सिडी प्राप्त नहीं हो रही है वहीं अब ई-के.वाई.सी नहीं करवाए जाने की सूरत में उपभोक्ताओं के सिर पर उनके गैस कनेक्शन भी बंद होने की तलवार लटकने लगी है।
फ्री में की जा रही ई-के.वाई. सी. : अरुण अग्रवाल
अरुण गैस सर्विस के प्रमुख अरुण अग्रवाल ने बताया कि गैस एजेंसियों पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं की ई-के.वाई.सी. बिल्कुल फ्री की जा रही है। उन्होंने कहा उपभोक्ता घर बैठे भी ऑनलाइन सिस्टम से अपनी ई-के.वाई.सी. खुद करवा सकते हैं जिसमें उपभोक्ताओं को मिलने वाली सबसिडी राशि लगातार उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होने के साथ ही उनकी पिछली रुकी हुई सब्सिडी भी सरकार द्वारा जारी की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here