सुखबीर बादल पर हमले की भारत भूषण आशु ने की कड़ी निंदा, बोले- हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

Edited By Kamini,Updated: 13 Aug, 2026 07:16 PM

bharat bhushan ashu condemns attack on sukhbir badal

सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने कड़ी निंदा की है।

पंजाब डेस्क: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'यह घटना निंदनीय और पूरी तरह अस्वीकार्य है। किसी भी पवित्र स्थल या शांतिपूर्ण समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। 

भारत भूषण आशु ने कहा कि विचारों और मतभेदों को हमेशा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने, उन्हें शक्ति मिलने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

PunjabKesari

बता दें कि, सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर अश्वनी शर्मा, पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, रवनीत बिट्टू, आर.पी सिंह सहित कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है। 

आपको बता दें,  नांदेड़ साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल पर आज माता साहिब कौर गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। हमले के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय हरसिमरत कौर बादल समेत पूरा परिवार सुखबीर बादल के साथ मौजूद था। हमले के दौरान सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिस कर्मी बीच-बचाव करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल की हालत के बारे में शुरुआती जानकारी यह है कि वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, अस्पताल ने अभी तक उनकी सेहत के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस मामले में पुलिस ने हमलावर निहंग सिंह को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!