जालंधरः हंगामे के दौरान ASI ने नगर निगम के कर्मचारी पर उठाया हाथ

Edited By Mohit,Updated: 18 Feb, 2020 05:14 PM

asi municipal corporation employee fight

बस्ती बावा खेल की नहर पर उस वक्त हंगामा हो गया जब कूड़े से भरा ट्रक लेकर वहां से निकल रहे..........

जालंधर (सोनू): बस्ती बावा खेल की नहर पर उस वक्त हंगामा हो गया जब कूड़े से भरा ट्रक लेकर वहां से निकल रहे नगर निगम के कर्मचारी विक्की की टक्कर एक अल्टो कार से हो गई। कार के मालिक ने कर्मचारी को कुछ नहीं कहा लेकिन वहां खड़े ए.एस.आई. की निगम के कर्मचारी से बहस हो गई और ए.एस.आई. ने उक्त कर्मचारी पर हाथ उठा दिया। इसलिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

PunjabKesari

इस मौके निगम के कर्मचारी ने अपने साथियों को इकट्ठे करके बस्ती बावा खेल की नहर पर रोड को जाम कर दिया। कपूरथला जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने पहुंचकर मामले को शांत किया और ट्रैफिक को बहाल किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!