मुख्यमंत्री चन्नी ने दिए संकेत, 3 पूर्व मंत्रियों को पार्टी देगी जिम्मेदारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2021 04:18 PM

as indicated by chief minister channi

हालांकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से हटाए गए ज्यादातर करीबी मंत्रियों को बगावत करने से रोकने में कामयाब रहे हैं।

लुधियाना (हितेश): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भले ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से हटाए गए ज्यादातर करीबी मंत्रियों को बगावत करने से रोकने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव से पहले उनके क्षेत्र में पूर्व मंत्रियों की स्थिति बहाल करने की मांग उठ रही है। इसके मद्देनजर कांग्रेस उन पूर्व मंत्रियों को पार्टी में जिम्मेदारी देने जा रही है।

इस बात का संकेत खुद मुख्यमंत्री चन्नी ने दिया है। वह रविवार को होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में शाम सुंदर अरोड़ा ने अच्छा काम किया है और अब पार्टी उनकी सेवाएं लेना चाहती है।

इसी तरह चन्नी ने 2 अन्य पूर्व मंत्रियों बलबीर सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ को पार्टी में एडजस्ट करने की बात कही है। चर्चा है कि संगत सिंह गिलजिया के मंत्री बनने के बाद अरोड़ा को उनकी जगह पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा परगट सिंह के मंत्री बनने के बाद राज्य के केंद्रीय महासचिव का पद भी खाली हो गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!