रात के अंधेरे में हथियारबंद लुटेरों ने ऐसे किया नौजवान का कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Oct, 2021 12:00 PM

armed robbers killed a young man in the dark of night

फिरोजपुर में गत रात करीब 11.30 बजे 3 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने 25 वर्षीय नौजवान को गोली मारकर उसका कत्ल कर दिया। इस घटना संबंधित थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी खोज की जा रही है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में गत रात करीब 11.30 बजे 3 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने 25 वर्षीय नौजवान को गोली मारकर उसका कत्ल कर दिया। इस घटना संबंधित थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी खोज की जा रही है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अभिनव चौहान ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायत की कि दविंदर उर्फ सन्नी पुत्र कशमीर सिंह निवासी बस्ती सुनवां वाली फिरोजपुर ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच सिद्धू का धमाका, Tweet कर कही यह बात

वह अपने भांजे मिथुन (25) पुत्र सोनूं निवासी बस्ती सुनवां वाली के साथ बीती रात करीब 11.30 बजे अपने मोटरसाइकिल पर दाना मंडी छावनी से बस्ती सुनवां वाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान मंडी नजदीक फिरोजपुर-फरदीकोट रोड पर 3 अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने अपना मोटरसाइकिल शिकायतकर्ता के मोटरसाईकल आगे खड़ा कर दिया। डर के मारे शिकायतकर्ता ने अपना मोटरसाइकिल भगा लिया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बड़ा फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के किए तबादले

लुटेरों ने बाद में जबरदस्ती शिकायतकर्ता को रोक लिया और मोटरसाइकिल छीनने लगे। जब उसके भांजे मिथुन ने इसका विरोध किया तो एक लुटेरो ने पिस्तौल निकाल कर उसे गोली मार दी। जब शिकायतकर्ता ने कोलाहल पाया तो जीरा की तरफ से आती एक गाड़ी की लाइटों को देखकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। इस घटना दौरान घायल मिथुन को तुरंत सिविल हस्पताल फिरोजपुर ले जाया गया परन्तु डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!