भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन, पटवारी सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2022 06:13 PM

anti corruption action 3 persons including patwari arrested

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता राज्य  में भ्रष्टाचार को खत्म करना है जिसके अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर मिली शिकायतों के आधार पर ...

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता राज्य  में भ्रष्टाचार को खत्म करना है जिसके अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर मिली शिकायतों के आधार पर 2 नई एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और पटवारी और डीड राईटर सहित तीन व्यक्तियों को भ्रष्टाचार के दोष के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर वरिन्दर कुमार ने आज दी।

पहले मामले में बंगा में तैनात पटवारी मानवदीप सिंह और उसके साथी नवजोत कुमार उर्फ लवी को शिकायतकर्ता से जमीन के तबादले के इंतकाल दर्ज करवाने के बदले 2000 रुपए की नाजायज रिश्वत लेने के दोष में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य मामले में लुधियाना कमिश्नरेट के थाना दुग्गरी में तैनात ए.एस.आई. मनजीत सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता के विरुद्ध हुए एक पुराने केस के सम्बन्ध में अदालत में चालान पेश करने के बदले 1500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मामला दर्ज किया गया है। ए.एस.आई. शिकायतकर्ता से 3000 रुपए और रिश्वत की मांग कर रहा था। पुलिस दोषी ए.एस.आई. को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

इसके इलावा विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने गुरुवार को तहसील दफ्तर जालंधर में तैनात डीड राईटर (आरजी नवीस) मुकुल गुप्ता को भी भ्रष्टाचार के पिछले एक केस में गिरफ्तार किया है जिसमें उसने शिकायतकर्ता के प्लॉट की बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्री करवाने के बदले 20,000 रुपए की गैर-कानूनी रकम वसूल की थी। 

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के बाद भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन 9501200200 की शुरुआत की और पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायतें व्हट्सएप के द्वारा सांझा करने की अपील की जिससे राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। हेल्पलाइन नंबर शुरू होने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिन्द्र पाल, आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली सहित कई नामी लोगों को भ्रष्टाचार के दोषों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!