आम आदमी पार्टी के नाम हुआ दर्ज हुआ एक और रिकार्ड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Mar, 2022 04:03 PM

another record was registered in the name of aam aadmi party

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतने का इतिहास कायम किया है।

लुधियाना (हितेश) : पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतने का इतिहास कायम किया है। वहीं 50 हजार से ज्यादा मार्जिन के साथ 10 सीटें जीतने का रिकॉर्ड भी आम आदमी पार्टी के नाम हो गया है, क्योंकि पिछली बार सबसे ज्यादा मार्जिन हासिल करने वाले विधायक इस बार चुनाव हार गए हैं और कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा या बसपा के जीतने वाले उम्मीदवारों में से एक भी इस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया। यही बस नहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने 71 सीटों पर 15 हजार से ज्यादा मार्जिन के साथ जीत हासिल की है। इस कैटेगरी में विरोधी पार्टियों के विधायकों में से सिर्फ गनीव कौर मजीठिया का ही नाम आता है। 

जिक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी के ये 10 विधायक टाप पर हैं, जिन्होंने ज्यादा मार्जिन के साथ सीटें जीती हैं। इनमें अमन अरोड़ा (सुनाम), जगरूप गिल (बठिंडा), डा. विजय सिंगला (मानसा), भगवंत मान (धुरी), जीवन संगोवाल (गिल), डा. बलबीर सिंह (पटियाला देहाती), देव मान (नाभा), प्रिंसिपल बुध राम (बुडलाड़ा), कुलवंत सिंह (शूतराणा) आदि के नाम शामिल हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!