एच.डी.एफ.सी. बैंक के एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jul, 2020 12:04 PM

another hdfc bank employee reported corona positive

स्थानीय शहर की एच.डी.एफ.सी. बैंक की ब्रांच में काम करते एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने का समाचार प्राप्त हुआ है।

भवानीगढ़(कांसल): स्थानीय शहर की एच.डी.एफ.सी. बैंक की ब्रांच में काम करते एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए हैल्थ इंस्पेक्टर काका राम शर्मा ने बताया कि गत दिनों बैंक में काम करती एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ब्रांच मैनेजर सहित बैंक में काम करते 22 कर्मचारियों के भी जांच के लिए नमूने लिए गए थे,जिनमें से 21 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई और पटियाला के निवासी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

हैल्थ इंस्पेक्टर काका राम शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही गांव गहलां से भी गांव के सरपंच सहित 30 व्यक्तियों की जांच के लिए नमूने लिए गए थे, जिनमें से गांव के 29 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए और एक व्यक्ति की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!