अमृतसर : सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 04:47 PM

amritsar body found from truck

अमृतसर के थाना सी डिवीजन इलाके के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक खड़े ट्रक के अंदर ड्राइवर का शव बरामद हुआ।

अमृतसर (रमन): अमृतसर के थाना सी डिवीजन इलाके के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक खड़े ट्रक के अंदर ड्राइवर का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक ड्राइवर की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले के तौर पर हुई है। ट्रक मालिक रमन कुमार राजू ने बताया कि उनकी गाड़ी रात के समय गेहूं भरकर कपूरथला जाने के लिए निकली थी पर सुबह जब उसने जी.पी.एस. चेक किया तो गाड़ी अमृतसर में खड़ी दिखी।

इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो ट्रक के अंदर ड्राइवर मृत हालत में मिला। उन्होंने कहा कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। ट्रक मालिक ने बताया कि रात को रवाना होते समय सुबह घर जाने की बात कही थी पर अचानक ये दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक मालिक द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। वहीं एस.पी. विशालजीत सिंह ने बताया कि गुलाली गेट के पास एक लावारिस ट्रक की सूचना मिली थी। इस पर ए.सी.पी. और थाना डिवीजन की पुलिस मौके पर पहुंची। 

ट्रक के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान ड्राइवर के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक तरनतारन मंडी से गेहूं लोड करके अपनी मंजिल की ओर जाना था, लेकिन ट्रक रास्ते में ही लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस द्वारा हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी आरोपी सामने आएगा उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!