Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jan, 2022 12:33 PM

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन सुमन तूर ने उन पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमन ने बताया कि नवजोत सिद्धू ने पिता के........
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन सुमन तूर ने उन पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमन ने बताया कि नवजोत सिद्धू ने पिता के देहांत के बाद उनकी माता जी को घर से निकाल दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बड़ी बहन को भी ब्लॉक किया है। 1986 में सिद्धू ने अपनी मां को घर से निकाला और तीन साल बाद उनकी माता की लावारिस हालत में मौत हो गई। सुमन ने सिद्धू पर आरोप लगाते बताया कि उन्होंने बहुत ही बुरा समय देखा है। पिता के देहांत के बाद सिद्धू ने घर अपने नाम कर लिया था और उन्हें घर से निकाल दिया था। पैसों के पीछे सिद्धू ने परिवार खत्म कर दिया। सुमन ने बताया कि जो इंसान अपने परिवार का नहीं हो सका वह किसी और का क्या होगा। परिवार के सुख दुख में वह कभी शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं जब गत 20 जनवरी को जब वह सिद्धू से मिलने गईं तो उन्होंने दरवाजा तक नहीं खोला और उनसे मुलाकात तक करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : लक्ष्मण मूर्छा में पंजाब की राजनीतिक पार्टियां, कौन लाएगा इनके लिए संजीवनी ?
उन्होंने सिद्धू से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पैसों के पीछे अपनी ही मां को लावारिस क्यों छोड़ दिया। आखिर उन्होंने अपने ही परिवार के साथ ऐसा क्यों किया। उन्होंने प्रैस वार्ता दौैरान बताया कि वह अमेरिका में रहती हैं तथा सिद्धू से 15 साल बड़ी हैं। उनका प्रैस वार्ता करना कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। उन्होंने बताया कि 1987 के आर्टिकल को पढ़ने के बाद वह यहां आई हैं क्योंकि उसमें सिद्धू ने अपने परिवार के बारे में झूठ लिखा था। उन्हें जब आर्टिकल मिला तो वह सामने आईं। इस आर्टिकल में झूठ लिखा है कि सिद्धू के 2 साल की उम्र में ही माता-पिता अलग हो गए थे। ऐसा कुछ नहीं हुआ था, सिद्धू ने झूठ क्यों बोला। उन्होंने बताया कि सिद्धू ने पिछले हफ्ते इंटरव्यू दौरान परिवार को लेकर झूठ बोला था। उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में जो बताया वह झूठ था। उनकी माता जी हिंदू धर्म की थीं जबकि पिता सिख धर्म से संबंधित थे। वह हर साल भारत आती हैं इस बार भी 13 जनवरी को वह यहां आई थीं। जब वह यहां आई तो सिद्धू से मुलाकात करने गई थी लेकिन वह नहीं मिला।
शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here