आखिर चौखट लगानी क्यों भूल गया मिस्त्री?... सुनो मकान मालिक और मिस्त्री की जुबानी (वीडियो)

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Apr, 2021 03:51 PM

after all why did the mason forget the door video

मिस्त्री चौखट लगानी भूल गया! जी हां सुन कर थोड़ी हैरानी तो जरूर हुई होगी लेकिन

श्री मुक्तसर साहिब (कुलदीप रिणी): मिस्त्री चौखट लगानी भूल गया! जी हां सुन कर थोड़ी हैरानी तो जरूर हुई होगी लेकिन इस बारे श्री मुक्तसर साहिब के गांव दोदा की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो में एक मिस्त्री कमरे की चिनाई छत तक ले जाता है और जब मालिक पूछता कि चौखट क्यों नहीं लगाई तो वह कहता है भूल गया था। नशे के कारण ऐसा होने की बात कही जा रही है।

जब इस वीडियो संबंधी गांव दोदा के इस मिस्त्री जग्गा सिंह और मालिक बलदेव सिंह के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन लोगों को संदेश देने के लिए बनाई गई थी ताकि नशा करने वाले लोग देख पाए कि नशे में मनुष्य क्या-क्या कर सकता है। जिस चौखट की बात की जा रही वह तो उस जगह लगानी ही नही थी। दोनों के मुताबिक उनके इलाके में नशा रोजाना बढ़ रहा है और सरकार या प्रशासन पूरी तरह से बेपरवाह बैठे है। वह इस वीडियो के जरिए सिर्फ़ नशे के विरुद्ध संदेश देना चाहते थे। वीडियो में मिस्त्री जग्गा सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है, मिस्त्री नहीं है और वीडियो में उसने लोगों को समझाने के लिए मिस्त्री की अदाकारी की है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!