सरहद पार : सिख समुदाय में खुशी की लहर, लंबे समय से बंद पड़े गुरुद्वारे को लेकर अदालत ने दिया फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 May, 2022 05:37 PM

across the border a wave of happiness in the sikh community

पाकिस्तान के शहर क्वेटा में गुरुद्वारा जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे काल से ही बंद पड़ा था, उसे खुलवाने में और उसका कंट्रोल अपने हाथ में लेने में सिख समुदाय सफल हो गया है।

गुरदासपुर/पाकिस्तान (विनोद): पाकिस्तान के शहर क्वेटा में गुरुद्वारा जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे काल से ही बंद पड़ा था, उसे खुलवाने में और उसका कंट्रोल अपने हाथ में लेने में सिख समुदाय सफल हो गया है। सूत्रों अनुसार गुरुद्वारे में सिख और हिंदु समुदाय के लोग आना शुरू हो गए हैं। इस राज्य से वैसे तो ज्यादातर हिंदु और सिख समुदाय के लोग पलायन करके सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं, जिस कारण हिंदुओं और सिखों की जायदादों समेत धार्मिक स्थानों पर पाकिस्तान वक्फ बोर्ड का कब्जा है। सात दशकों से हिंदु और सिखों के धार्मिक स्थानों पर लोगों ने नाजायज कब्ज़ा कर रखा है।

इस गुरूद्वारे पर साल 1947 से सरकारी हाई स्कूल चल रहा था, जिसको 2020 में सिख भाइचारे के दबाव में आकर बंद करना पड़ा था। तबसे ही सिख समुदाय इस गुरूद्वारे पर कब्ज़ा लेने के लिए कोशिश कर रहा था। अदालत में दायर एक पटीशन के आधार पर गुरुद्वारे का कब्जा सिखों को दिया गया है। वहीं दूसरे तरफ़ आज भी क्वेटा में कई मंदिर अभी भी लोगों के नाजायज कब्ज़े में हैं और पाकिस्तान हिंदु कौंसिल इन कब्ज़ों को लेने के लिए कोशिश कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!