दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने संबंध बनाने मना किया तो फेंका तेजाब

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2022 11:45 AM

acid was thrown when the woman refused to have a relationship

कपूरथला के गांव दयालपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

कपूरथला: कपूरथला के गांव दयालपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने एक महिला पर तेजाब से हमला कर दिया, जिस दौरान महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान दलबीर कौर उर्फ ​​अनु (40) के रूप में हुई है।

पीड़िता इसी गांव के एक बुटीक में काम करती है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने रोते हुए कहा कि उसका पति नशे का आदि था और उसकी दो बेटियां हैं। वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए दर्जी का काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन उसने मना कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उस पर बुटीक में काम न करने का भी दबाव बना रहा था। इसके बाद उस पर तेजाब से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!