फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, फायरिंग दौरान कर्मी घायल

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2022 06:07 PM

accused seeking ransom was apprehended by the police personnel injured

बंगा के निकट गांव नोरा जिला शहीद भगत सिंह नगर में देर शाम गोली चलने से एक पुलिसकर्मी के घायल होने का समाचार प्राप्त ..........

बंगा (चमन लाल/राकेश): बंगा के निकट गांव नोरा जिला शहीद भगत सिंह नगर में देर शाम गोली चलने से एक पुलिसकर्मी के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक गांव नोरा निवासी किसी व्यक्ति से कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से फिरौती की मांग की थी जिसकी भनक बंगा सदर पुलिस को लग गई। फिरौती मांगने वाले ने नोरा निवासी से कल फिरौती देने को कहा था। नोरा निवासी जैसे ही फिरौती की रकम लेकर बाहर आया, पुलिस ने उसका पीछा किया। जैसे ही फिरौती मांगने वाला पैसा लेकर चला गया, उसे मनदीप नाम के एक पुलिस अधिकारी ने पकड़ लिया।

फिरौती देने वाले ने पिस्टल से उस पर फायर किया, जिससे मनदीप के पैर में लगी लेकिन उसने जाने नहीं दिया और अन्य अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी को पहले नवांशहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिसके बाद उसे डी.एम.सी. लुधियाना रेफर कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!