Punjab : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर घटा हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2024 09:04 PM

accident happened on jalandhar pathankot highway

जालंधर-पठानकोट हाईवे और अड्डा चौलांग पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार दो लोग घायल हो गए।

टांडा उड़मुड़ (पंडित): जालंधर-पठानकोट हाईवे और अड्डा चौलांग पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा शाम करीब 7.30 बजे हुआ जब कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कमलजीत सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी बडाला चौंक जालंधर और काबल सिंह पुत्र करम सिंह निवासी जहूरा घायल हो गए। वहीं घटना दौरान कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पाथ टोल प्लाजा चौलांग की एंबुलेंस टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद कर उन्हें टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डा . हरप्रीत सिंह की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!