'आप' विधायक ने सरकारी अस्पताल में मारी रेड, इस हालत में मिला डाक्टर

Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2022 05:46 PM

aap  mla killed in government hospital doctor found in this condition

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हलका शुतराना के विधायक की तरफ से अपने हलके में सुधार के लिए पहलकदमी शुरू कर दी गई है। आज सरकारी अस्पताल पातड़ां में विधायक...

शुतराना: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हलका शुतराना के विधायक की तरफ से अपने हलके में सुधार के लिए पहलकदमी शुरू कर दी गई है। आज सरकारी अस्पताल पातड़ां में विधायक कुलवंत सिंह ने अचानक छापेमारी की। जहां उन्होंने एस.एम.ओ. को शराबी हालत में पकड़ा जिसके बाद वहां हंगामा हो गया और मौजूद लोगों ने मौके पर ही वहीं पड़ीं शराब की बोतलें दिखाईं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरु

विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि इस डाक्टर की बहुत शिकायतें आ रही थीं कि यह शराब पीकर मरीजों को चैक करते हैं, जिस करके आज इनको मौके पर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी दौरान लापरवाही बरतने वाले किसी भी मुलाजिम को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : पंजाब में AAP की सरकार बनते ही Action में MLA, देखें तस्वीरें

जिक्रयोग है कि विधान सभा मतदान में झाड़ू फेर जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता शपथ उठाने से पहले ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विधायकों की तरफ से अपने-अपने हलके में जंगी स्तर पर काम शुरू कर दिए गए हैं और सरकारी दफ्तरों में अचानक छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!