पंजाब में AAP की सरकार बनते ही Action में MLA, देखें तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2022 02:03 PM

mla in action

लुधियाना के सेंट्रल इलाके से आम आदमी पार्टी के एम.एल.ए. पप्पी पराशर ने सिविल अस्पताल में अचौक चैकिंग की

लुधियाना (राज,विक्की): लुधियाना के सेंट्रल इलाके से आम आदमी पार्टी के एम.एल.ए. पप्पी पराशर ने सिविल अस्पताल में अचौक चैकिंग की, उन्होने इस दौरान एमरजैंसी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और मदर एंड चाइल्ड में जाकर मरीजों से बात की। एमएलए पप्पी पराशर को सिविल अस्प्ताल में कई कमियां पाई गई। सिविल अस्पताल के अंदर लगे सभी वाटर कुलर बंद पड़े मिले। अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी पड़ी हुई थी। 

PunjabKesari

एम.एल.ए. पराशर ने एस.एम.ओ. सहित सभी डॉक्टरों से बात की और मरीजों से जाना की उनके इलाज में कोई कमी तो नहीं आ रही। इसके अलावा खुद भी मरीजों को दवा भी दी, मरीजों को ब्लड नहीं मिला रहा था। वो भी डाक्टर को हिदायतें दी। पार्किंग की ओवर चार्जिंग पर भी एस.एम.ओ. से की जवाब तलबी की। सिविल अस्पताल का दौरान कर पराशर ने सभी को सख्ती से निर्देश दिए की हर गरीब एवं जरूरतमंद का इलाज होना चाहिए और कमी पाई गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पराशर का कहना है कि देखा गया है कि सिविल अस्पताल में कई कमियां है। मगर अब कमियां नहीं रहने दी जाएगी। अगर कोई कमी पाई गई तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!