Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Sep, 2026 07:45 PM

पंजाब के जिला होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। माडल टाऊन उपमंडल के कार्यकारी इंजीनीयर विका्रंत जोशी व जे.ई. नरिन्द्र कुमार ने कहा है कि 66 के.वी. सब-स्टेशन अज्जोवाल की जरूरी मुरम्मत के कारण यहां चलने वाले सभी 11 के.वी. बंजरबाग, सलवाड़ा,...
होशियारपुर (राकेश): पंजाब के जिला होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। माडल टाऊन उपमंडल के कार्यकारी इंजीनीयर विका्रंत जोशी व जे.ई. नरिन्द्र कुमार ने कहा है कि 66 के.वी. सब-स्टेशन अज्जोवाल की जरूरी मुरम्मत के कारण यहां चलने वाले सभी 11 के.वी. बंजरबाग, सलवाड़ा, मिल्क प्लांट, नए घर, बस्सी मारूफ फीडरों की सप्लाई 3 सितम्बर को प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
इसके चलते बंजरबाग, सलवाड़ा, सुखियाबाद, भरवाई रोड, वैष्णो माता मंदिर के पास, भवानी नगर, अजीत नगर, अनमोल नगर, वीना वैली, ग्रीन ब्रोथ कॉलोनी, जैन कॉलोनी, अंबे वैली, अरोड़ा कॉलोनी, शास्त्री नगर, ईश्वर नगर, श्मशानघाट, हरियाणा रोड, ओल्ड टांडा रोड, नलोइयां चौक, मिल्क प्लॉट, बस्सी मारूफ, नए घर, बागपुर, बस्सी मारूफ सियाला, खाखली, कांटिया, कूलियां, चक समाना, बस्सी मद्दा इलाके प्रभावित रहेंगे।