इस कॉलेज के डायरैक्टर जनरल को 'आप' ने दाखा हल्के से दिया टिकट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jan, 2022 08:45 PM

aap  lightly gave ticket to the director general of this college

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में फिरोजपुर रोड पर स्थित जाने-माने कॉलेज पी.सी.टी.ई. के डायरैक्टर जनरल डा. के.एन.एस. कंग को विधानसभा हलका दाखा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

लुधियाना (विक्की): आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में फिरोजपुर रोड पर स्थित जाने-माने कॉलेज पी.सी.टी.ई. के डायरैक्टर जनरल डा. के.एन.एस. कंग को विधानसभा हलका दाखा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इस विधानसभा में उनका मुकाबला कांग्रेस के कैप्टन संदीप संधू और अकाली दल के मौजूदा विधायक मनप्रीत अयाली के साथ होगा। वर्ष 2014 से आप से जुड़े कंग जीवन में पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पिछले लंबे समय से उनकी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से नजदीकियां हैं। 

2017 में इस विधानसभा से आम आदमी पार्टी की टिकट पर सीनियर एडवोकेट एच.एस. फूलका ने  चुनाव जीता था, लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद उक्त सीट पर हुए उपचुनाव में अकाली उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने यहां से चुनाव जीता था। उधर दूसरी तरफ कंग को टिकट मिलने के बाद दाखा सीट पर कड़ा दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!