लुधियाना में रूह कंपा देने वाला हादसा, जिंदा जला एक साल का मासूम

Edited By Urmila,Updated: 01 Nov, 2025 03:01 PM

a shocking incident took place in ludhiana

शहर के भामियां इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में माचिस से खेल रहे बच्चों की चिंगारी से कंबल में आग लग गई, जिसमें सबसे छोटे बच्चे अर्जुन (1 वर्ष) झुलस गया।

लुधियाना (भामियां) : शहर के भामियां इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में माचिस से खेल रहे बच्चों की चिंगारी से कंबल में आग लग गई, जिसमें सबसे छोटे बच्चे अर्जुन (1 वर्ष) झुलस गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घर में मौजूद बच्चे माचिस से खेल रहे थे। अचानक कंबल में आग फैल गई और अर्जुन पर आग लगी। अर्जुन की मां रीना देवी उस समय फैक्ट्री में थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके बेटे को आग ने घेरा हुआ है।

innocent burn

परिवार ने तुरंत बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, रात को माता-पिता के बीच विवाद हुआ था और सुबह भी तनाव बना हुआ था। इसी के चलते पति बिना खाना खाए घर से काम पर चला गया तो मां भी पीछे उसे खाना देने के लिए चली गई। इस दौरान  बच्चों के माचिस से खेलते समय कंबल में चिंगारी लग गई और यह रूह कंपा देने वाली घटना घट गई। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!