3 महिलाएं ऐसे देती थी लूट की वारदात को अंजाम, पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई

Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2022 02:21 PM

3 women used to commit robbery like this police brought on production warrant

पंजाब में करीब 40 लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की 3 शातिर सदस्य महिलाओं को थाना बारादरी पुलिस ............

जालंधर (रमन) : पंजाब में करीब 40 लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की 3 शातिर सदस्य महिलाओं को थाना बारादरी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। तीनों महिलाओं ने कांग्रेस भवन के पास एक बुजुर्ग महिला को बहला कर कार में बैठाकर उसके जेवर लूट लिए थे। थाना नई बारादरी की पुलिस ने इस मामले में लुधियाना जेल से 3 महिलाओं को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है जिनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अदालत से तीनों का रिमांड हासिल कर लिया है। आरोपी महिलाओं की पहचान ज्योति पत्नी जीत निवासी जिला संगरूर,  गंगा पत्नी गोला और रजनी पत्नी सेमी निवासी पटियाला के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ये महिलाएं घटना को अंजाम देने के लिए सुखचैन सिंह नाम के शख्स की कार किराए पर लेती थीं। घटना के बाद वे लूटे गए पैसे का कुछ हिस्सा उसे भी देती थी। सुखचैन जेल में बंद है जिसे जांच में शामिल कर प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाओं ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में करीब 40 वारदातों को अंजाम दिया है, जिनमें से 7 घटनाएं जालंधर में हुई थीं। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर 2021 को कांग्रेस भवन के पास एक बुजुर्ग महिला को तीनों महिलाओं ने कार में बैठा लिया और उसे बेहोश कर ले गई। जेवर लूटने के बाद पीड़िता को कुछ दूरी पर कार से बाहर फेंक दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम जब तीनों महिलाओं के पास पहुंची तो पता चला कि वे पहले से ही जेल में बंद हैं। पुलिस पार्टी तीनों महिलाओं को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!