फिर बढ़ने लगा कोरोना, पंजाब के इस शहर में एक व्यक्ति की हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jun, 2022 03:58 PM

1 death with corona in jalandhar

उल्लेखनीय है कि कोरोना से मरने वालों का सिलसिला 4 मार्च को थम गया था लेकिन अब फिर 12 जून को कोरोना......

जालंधर(रत्ता) : जिला जालंधर में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग 3 महीने बाद कोरोना से एक रोगी की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही किसी भी अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना से मरने वालों का सिलसिला 4 मार्च को थम गया था लेकिन अब फिर 12 जून को कोरोना से एक रोगी की मौत हो गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1579 पर पहुंच गई है। बता दें कि शनिवार को जिले में कोरोना के 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए पंजाब सरकार भी चौकस हो गई है। सरकार ने लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और विशेष रूप से बंद स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने को यकीनी बनाने की अपील की है ताकि इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!