Edited By Kalash,Updated: 29 Mar, 2025 06:17 PM

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 30 नशीली गोलियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 30 नशीली गोलियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों की तलाश में जब गढ़शंकर रोड स्थित महिंदीपुर पुल के नीचे पहुंची तो सामने की साइड से एक महिला आती दिखाई दी।
वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा नीचे जमीन पर फैंक दिया। ए.एस.आई. ने बताया कि महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से उक्त महिला को काबू करके फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सीमा पत्नी मनदीप कुमार निवासी सलोह के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here