Edited By Vaneet,Updated: 07 Jul, 2020 01:40 PM

मंजू सिनेमा के पास ओवरस्पीड इनोवा कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। ...
लुधियाना(दीपक): मंजू सिनेमा के पास ओवरस्पीड इनोवा कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। डिवीजन नं 6 की पुलिस ने इनोवा का नंबर पता कर अज्ञात चालकेके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बेटे सूरज निवासी इस्लामगंज ने बताया कि गत 1 जुलाई दोपहर 2.30 बजे पिता अर्जुन ठाकुर 60 किसी काम के चलते मिल्लरगंज बैंक गए थे। वापिस आते समय मंजू सिनेमा के पास ओवरस्पीड वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं चालक कार सहित घटनास्थल से फरार हो गया।