एक्टिवा पर स्नैचिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 15 Jan, 2021 07:00 PM

snatching in jalandhar

चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने एक्टिवा पर स्नैचिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर (वरुण): चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने एक्टिवा पर स्नैचिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और विशाल उर्फ विशु निवासी अशोक विहार के रूप में हुई है। आरोपियों से स्नैचिंग किया हुआ एक मोबाइल बरामद हुआ है जबकि जिस एक्टिवा पर वह सवार थे उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज मदन सिंह का कहना है कि दोनों को पूछताछ के लिए 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!