पंजाब सरकार ने जिले के बाढ़ प्रभावितों के लिए 28.5 करोड़ की राहत राशि की जारी

Edited By Vaneet,Updated: 29 Jan, 2020 02:14 PM

release of relief amount of 28 5 crores for flood affected

पंजाब सरकार ने पिछले समय जिले में आई बाढ़ से प्रभावित होने वालों के लिए 28.5 करोड़ रुपए...

जालंधर(चोपड़ा): पंजाब सरकार ने पिछले समय जिले में आई बाढ़ से प्रभावित होने वालों के लिए 28.5 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है जिसको लेकर डिप्टी कमिश्नर वरिन्द्र कुमार शर्मा ने एस.डी.एम. शाहकोट और फिल्लौर को कहा कि राहत राशि को बांटने की प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाए। जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स में एस.डी.एम्स और अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कै. अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से हुए नुक्सान के मुआवजे के लिए 21.90 करोड़ सब-डिवीजन शाहकोट 2.76 करोड़ सब-डिवीजन नकोदर और 2.19 करोड़ सब-डिवीजन फिल्लौर में फसलों के हुए नुक्सान के लिए जारी किए गए हैं। 

वरिन्द्र शर्मा ने बताया कि 1.37 करोड़ रुपए घरों के हुए नुक्सान, 30.33 लाख पशु धन के हुए नुक्सान के मुआवजे के लिए जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 4 लाख रुपए उन परिवारों के लिए जारी किए गए हैं जिनके परिवार के किसी मैंबर की बाढ़ के दौरान जान गई है। यह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत होगी और इसको तुरंत प्रभावितों में वितरित किया जाना यकीनी बनाया जाए। 

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि की बांट की वह निजी तौर पर भी निगरानी करेंगे। राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के अनुसार मुआवजा बाढ़ प्रभावित किसानों को सीधा बैंक खाते में भेजा जाएगा। इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही और देरी को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर ए.डी.सी. जसबीर सिंह, एस.डी.एम. अमित कुमार, डा. संजीव शर्मा, डा. जय इन्द्र सिंह और विनीत कुमार, सहायक कमिश्नर अमनप्रीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी जशनजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!