लापता बच्चे को 4 घंटे के भीतर बरामद कर पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

Edited By Paras Sanotra,Updated: 05 Jun, 2023 09:13 PM

police recovered the missing child within 4 hours

जालंधर दिहाती के थाना मकसूदां के अधीन आते गांव बुलंदपुर में एक नाबालिग बच्चा अपने घर से कहीं चला गया था, जिसकी सूचना बच्चे के पिता ने मकसूदां थाने की पुलिस को दी।

जालंधर: जालंधर दिहाती के थाना मकसूदां के अधीन आते गांव बुलंदपुर में एक नाबालिग बच्चा अपने घर से कहीं चला गया था, जिसकी सूचना बच्चे के पिता ने मकसूदां थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. सिकंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के बाद मकसूदां पुलिस ने 4 घंटे के अंदर ही बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में एस.एच.ओ. मकसूदां सिकंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को चेक किया गया। उन्होंने बताया कि साथ वाली गली के कैमरे भी चेक किए गए तो बच्चा घर में घुसता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उस जगह पर जाकर देखा तो बच्चा वहीं मौजूद था। एस.एच.ओ. ने बताया कि यह बच्चा खेलते हुए अपने दोस्त के घर चला गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!