जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उठाया अहम कदम, लोगों से की ये अपील

Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2024 02:43 PM

jalandhar commissionerate police tree plantation campaign

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हरियाली के लिए अहम कदम उठाया गया है।

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हरियाली के लिए अहम कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एन.जी.ओ वारियर्स के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस कमिश्रन स्वपन शर्मा आई.पी.एस जालंधर के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने एक प्रभावी पौधारोपण अभियान चलाया। 

PunjabKesari

इस अभियान की निगरानी एन.जी.ओ वॉरियर्स के सहयोग से श्री आतिश भाटिया पी.पी.एस., ए.सी.पी. ट्रैफिक जालंधर द्वारा की गई। यह कार्यक्रम 05-08-2024 को बर्लटन पार्क, जालंधर में आयोजित किया गया था और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के 100 पौधे लगाए गए।

PunjabKesari

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने के महत्व के बारे में शिक्षित करना और जलवायु परिवर्तन को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस पहल के माध्यम से कमिश्नरेट पुलिस सभी नागरिकों से पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!