जालंधर में एडवोकेट के घर से लाखों के डायमंड और गहने चोरी, आरोपी CCTV कैमरे में कैद

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jun, 2020 10:33 AM

diamonds and jewelry stolen from advocate s house accused cctv camera

कालिया कालोनी में एडवोकेट के घर में से बीती देर रात चोरों ने लाखों रुपए के डायमंड व सोने के गहनों समेत ....

जालंधर(वरुण): कालिया कालोनी में एडवोकेट के घर में से बीती देर रात चोरों ने लाखों रुपए के डायमंड व सोने के गहनों समेत अन्य सामान चुरा लिया। वारदात करने वाले आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं जो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। 

जानकारी देते एड. सुखजिंद्र सिंह साही ने बताया कि वह अपने परिवार समेत रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। सुबह करीब 8 बजे जब वापिस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और घर के अन्य कमरों के दरवाजों के लॉक भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर घर में से 8 से 10 लाख रुपए के डायमंड व सोने के गहने, आइफोन, एप्पल की घड़ी, प्ले स्टेशन, लैपटॉप व अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए भी चुरा ले गए। 

इसके अलावा चोरों ने एल.सी.डी. भी उतारी हुई थी जो किसी कारणों के चलते वही रह गई। साही ने बताया कि चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी बाहर रखी हुई थी लेकिन हो सकता है कि कोई आवाज या फिर किसी के आने पर वह मोटरसाइकिल और एलसीडी वहीं छोड़ कर चले गए। उन्होंने कहा कि घर से जाने से पहले वह चौकीदार को बोल कर गए थे लेकिन उन्हें चौकीदार की गतिविधियां संदिग्ध लग रही है। उनका कहना है कि चौकीदार जब भी छुट्टी पर होता है तभी इलाके में चोरी की वारदात सामने आती है। वारदात को अंजाम देने वाले चोर घर में से सामान ले जाते भी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं जिनके हाथ में कुछ हथियार भी थे। चोरी की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!