4 दिन से परिवार को खाना न मिलने संबंधी झूठ बोलने का पर्दाफाश

Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2020 09:41 AM

4 days expose family to lie about not getting food

4 दिन से परिवार को खाना न मिलने संंबंधी झूठ बोलकर प्रशासन को गुमराह करने वाले बड़िंग़ निवासी एक व्यक्ति का थाना कैंट की पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

जालंधर(महेश): 4 दिन से परिवार को खाना न मिलने संंबंधी झूठ बोलकर प्रशासन को गुमराह करने वाले बड़िंग़ निवासी एक व्यक्ति का थाना कैंट की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि बड़िंग़ निवासी विलियम पुत्र चन्नण राम ने प्रशासन को फोन कर सूचित किया था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जब से कर्फ्यू लगाया गया है, उसके परिवार को खाने के लिए कुछ नहीं मिला है। पूरा परिवार चार दिन से भूखा है।

पुलिस ने थाना कैंट के एस.एच.ओ. रामपाल को जांच सौंपी जो बिना बिताए विलियम के घर पहुंचे और वहां देखने को मिला कि उसकी पत्नी किचन में गैस पर खाना बना रही थी, जहां 1 नहीं 3 गैस सिलैंडर भी पड़े थे। घर में पालक-पनीर की सब्जी बनी हुई थी और गोभी काटने के लिए फ्रिज के ऊपर रखी हुई थी। किचन में आलू-प्याज, सभी दालों व दूध-दही के अलावा खाने-पीने वाली हर चीज मौजूद थी। 

एस.एच.ओ. रामपाल विलियम को थाना कैंट ले आए, मामले को ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा समेत सभी उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया और उनके कहने पर विलियम को बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए चेतावनी देकर छोड़ दिया जबकि इससे पहले कैंट पुलिस उस पर धारा-182 का केस दर्ज करने की पूरी तैयारी में थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!