Jalandhar: 99 अवैध कॉलोनियों को लेकर पावरकॉम का नया अल्टीमेटम, रिपोर्ट पेश करने का आज अंतिम दिन

Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2026 03:12 PM

powercom s new ultimatum regarding 99 illegal colonies

पुडा और जालंधर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के अधीन चिन्हित 99 अवैध कॉलोनियों में बिजली कनैक्शनों और h

जालंधर(खुराना): पुडा और जालंधर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के अधीन चिन्हित 99 अवैध कॉलोनियों में बिजली कनैक्शनों और बिजली नेटवर्क की जांच को लेकर पावरकॉम मुख्यालय ने अब सख्त रुख अपना लिया है। करीब तीन माह पहले गठित जांच कमेटी द्वारा अब तक रिपोर्ट जमा नहीं किए जाने पर चीफ इंजीनियर ने कमेटी के प्रमुख इंजीनियर राजेश कुमार को नया अल्टीमेटम जारी करते हुए 10 जुलाई तक हर हाल में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

तकनीकी विवरण भी रिपोर्ट के साथ पेश करने के निर्देश
गौरतलब है कि आर.टी.आई. एक्टिविस्ट करणप्रीत की शिकायत के बाद पावरकॉम ने 99 अवैध कॉलोनियों में जारी बिजली कनैक्शनों, बिजली ढांचे तथा नियमों के पालन की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तीन माह बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट मुख्यालय तक नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में हो रही असामान्य देरी को गंभीरता से लेते हुए अब मुख्यालय ने दोबारा पत्र जारी किया है। चीफ इंजीनियर की ओर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि जांच रिपोर्ट 10 जुलाई तक हर स्थिति में प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही प्रत्येक कॉलोनी से संबंधित उपलब्ध स्वीकृति दस्तावेज, बिजली कनेक्शनों का रिकॉर्ड, विकसित किए गए बिजली नैटवर्क का स्कैच तथा अन्य तकनीकी विवरण भी रिपोर्ट के साथ पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

...तो जांच कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि मुख्यालय यह स्पष्ट करना चाहता है कि संबंधित कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन किन आदेशों के आधार पर जारी किए गए, बिजली ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक मंजूरियां ली गई थीं या नहीं तथा पावरकॉम के नियमों का पालन किस स्तर तक किया गया। उल्लेखनीय है कि इन 99 कॉलोनियों को लेकर पहले भी कई शिकायतें विभिन्न विभागों तक पहुंच चुकी हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर एवं पुडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की सिफारिश भी की गई थी। बाद में बिजली कनेक्शनों को लेकर उठे सवालों के चलते पावरकॉम ने अलग से जांच शुरू की थी। अब निगाहें 10 जुलाई की समय-सीमा पर टिकी हैं। यदि तय समय तक रिपोर्ट मुख्यालय को नहीं मिलती है तो जांच कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल और गहरे हो सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट मिलने के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि कार्रवाई केवल संबंधित कॉलोनाइजरों तक सीमित रहेगी या फिर उस समय की प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

इन क्षेत्रों में स्थित हैं अवैध कालोनियां
मोगा कालोनी भोगपुर, गांव नंगल खुर्द, मंड एन्क्लेव, हुसैन एवेन्यू चोमो, एन.आर.आई कालोनी, एवन एन्क्लेव गांव लड़ोआ, वीणा एन्क्लेव अर्जनवाल, गुरु हरगोबिंद नगर जंडूसिंघा, गुरु अमरदास एनक्लेव गांव लड़ोई, वेस्ट वुड फ़ार्म टू वडाला, रंधावा मसंदा, जेपी एन्क्लेव बुलन्दपुर, आनंद एन्क्लेव लड़ोआ, शक्ति नगर चौगावां, सागर विहार चौगावां, पदम एन्क्लेव सदाचक्क, ग्रीन वैली पूरनपुर, हजारा कालोनी चोहकाँ, राजा गार्डन रामूवाल, गांव लिद्दडां , गांव नाहर, गांव बाबलके, खैहरा एन्क्लेव खैरा माझा, न्यू कैदा एन्क्लेव कादियावाली, मॉडल टाऊन कालोनी जौहल, धोगड़ी इंडस्ट्रियल पार्क, गुरुनानक एन्क्लेव नुस्सी, छत्तोवाली कालोनी आदमपुर, ग्रीन सिटी पार्क टू आदमपुर, जौहल कालोनी, कंगनीवाल इंडस्ट्रियल काम्पलैक्स, संजय विहार धालीवाल, सुरजीत उद्योग नगर रायपुर, किशनगढ़ कालोनी, सेंट सोल्जर कॉलोनी भोगपुर, संत नगर नकोदर, मॉडल टाऊन उग्गी नकोदर, एकता विहार बंबियावाल, ग्रीन वुड्स वडाला, विकासपुरी गांव लड़ोई भोगपुर, बाबलके कालोनी नकोदर, जालंधर लिद्धडां कालोनी, गुरुनगर दुर्गवाल, न्यू उद्योग नगर नंगल सलेमपुर, वडाला क्रॉस रोड कालोनी, ग्रीनवुड एस्टेट गांव बल्ल, जालंधर हरमन एन्क्लेव, शिव सागर विहार, अमर एन्क्लेव भोजोवाल, फतेहपुर एस्टेट जालंधर, वरियाना एन्क्लेव जालंधर, आदमपुर एन्क्लेव कादीयां, ग्रीन फील्ड्स भोगपुर, एन.आर.आई. एन्क्लेव पतारा, रंधावा एन्क्लेव गदईपुर, गुरु नगर कालोनी गांव भट्ठे, गांव बुलन्दपुर, गांव बोपराय कलां, गांव किशनगढ़ सामने पुलिस स्टेशन, पचरंगा भोगपुर, समस्तपुर करतारपुर, गांव पूर्णपुर जालंधर, न्यू ग्रीनसिटी और ग्रीनसिटी फोल्डीवाल, एस.एल.टी. वैली फोल्ड़ीवाल, न्यू कैदा गांव कादियावाली, गुरु नगर गांव कुक्कड, जमशेर कालोनी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!