Punjab: सेंट्रल जेल में नशीले कैप्सूल और गोलियां फैंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2024 03:34 PM

jail gurdaspur

सेंट्रल जेल में दो पैकेटों में डाल कर नशीले कैप्सूल और गोलियां तथा 5 मोबाइल के फैंकने वाला आरोपी गिरफ्तार।

गुरदासपुर(विनोद): जेल के अंदर जेल की बैक साइड से बैटरी सहित 5 मोबाइल फोन, 5 डेटा केबल, 90 लाल रंग के कैप्सूल, 354 नशीली गोलियां, तंबाकू, 10 बंडल बीडि, 4 पैकेट सिगरेट के मिले। सेंट्रल जेल पुलिस ने दो पैकट में डाल कर जेल में यह समान फैंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई राजन ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल गुरदासपुर मंगल सिंह ने अपने पत्र के अनुसार बताया कि 24-11-24 को एक युवक को जेल की बैक साइड से कुछ सामान जेल के अंदर फेंकते हुए पकड़ा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजिंदर कुमार उर्फ घुगी पुत्र यूसुफ लाल निवासी चंदूमाजरा थाना किला लाल सिंह बटाला के रूप में दी। वहीं उसके पास से मिले दो पैकेट की जांच की गई तो उसमें से 5 मोबाइल सहित बैटरी, 5 डेटा केबल, 90 लाल रंग के कैप्सूल, 354 नशीली गोलियां, तंबाकू, 10 बंडल बीडि, 4 डिब्बी सिगरेट पैकेट बरामद जिस पर उक्त युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इस संबंधी आरोपी से पूछताश की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!