सुमन मुटनेजा हत्यकांडः पुलिस ने 6 संदिग्धों को लिया हिरासत में

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2019 12:32 PM

suman mutneja murder case

जलालाबाद से अगवा व कत्ल किए  व्यापारी सुमन मुटनेजा के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।

जलालाबाद (सेतिया): जलालाबाद से अगवा व कत्ल किए  व्यापारी सुमन मुटनेजा के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। 
PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार इस मामले में सन्नी नारंग नामक व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार की  संध्या को जलालाबाद से मंडी पंजे के अपनी घर की ओर जाते समय अगवाह हुए व्यापारी सुमन मुटनेजा का शव गांव घुल्लू के पास मिला है। व्यापारी सुमन मुटनेजा के हाथ-पैर बंधे हुए थे और लाश की पुष्टि सुमन मुटनेजा के रिश्तेदार केवल कृष्ण मुटनेजा ने की है। पूरी घटना बारे जानकारी देने के लिए पुलिस द्वारा बाद दोपहर प्रेस कांफ्रैंस की जा रही है। उधर, इस घटना के रोष में शहर में बाजार बंद रहे व दुकानदारों ने इस घटना की सख्त निंदा की है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!