शादी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत

Edited By Updated: 15 Oct, 2016 12:39 PM

आज सुबह गिद्दड़बाहा-भटिंडा रोड पर गांव दौला के समीप डेरा लंग के समक्ष हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें 2 बच्चे तथा 3 महिलाएं शामिल थी...

गिद्दड़बाहा (कुलभूषण गर्ग): आज सुबह गिद्दड़बाहा-भटिंडा रोड पर गांव दौला के समीप डेरा लंग के समक्ष हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें 2 बच्चे तथा 3 महिलाएं शामिल थी।


जानकारी अनुसार नवीन कुमार (35) पुत्र पवन कुमार वासी मटीली मंडी (राजस्थान) अपने परिवार सहित टाटा इंडिगो कार द्वारा भटिंडा में एक विवाह समारोह में शिरकत कर वापिस मटीली लौट रहे थे कि जब उनकी कार गांव दौला के समीप डेरा लंग के सामने पहुंची तो गिद्दड़बाहा की ओर से अा रहे एक तेल वाले टैंकर के साथ कार की टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क के दूसरी ओर खेतानों में चली गई। इस हादसे में रीतू रानी (26) पत्नी आशीष कुमार वासी अबोहर, गरिमा (26) पत्नी नवीन कुमार, निर्मला देवी (50) पत्नी पवन कुमार गोयल, गनेश (2) पुत्र नवीन कुमार निवासी मटीली मंडी और मारिया (2) पुत्री आशीश कुमार वासी अबोहर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल नवीन कुमार और अलीना (8 ) पुत्री आशीष कुमार  को राहत फाऊडेशन के प्रवीण बांसल, मनीष वर्मा और हरदियाल सिंह फौजी ने गिद्दडबाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डा. गुरप्रीत सिंह और डा.राजीव जैन ने घायलों को प्राथमिक सहायता दी। अलीना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भटिंडा रैफर कर दिया। इस हादसे के बाद टैंकर चालक मौके  से फरार हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। 
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!