Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2026 03:33 PM

महानगर के अति-व्यस्त रेलवे ओवरब्रिज दामोरिया पुल के ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइन पर शनिवार को एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया।
लुधियाना (राज): महानगर के अति-व्यस्त रेलवे ओवरब्रिज दामोरिया पुल के ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइन पर शनिवार को एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आए युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद आसपास के भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन हादसे के करीब पौने घंटे बीत जाने के बाद भी जीआरपी (रेलवे पुलिस) के मौके पर न पहुंचने से लोगों में गहरा रोष देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दामोरिया पुल के ऊपर से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर हुआ। इसी दौरान युवक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। हादसा इतना खौफनाक था कि मृतक का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया और कई मीटर दूर जाकर गिरा। उसका एक हाथ कटकर ट्रैक के दूसरी ओर जा गिरा। शरीर के अन्य हिस्से ट्रैक और गिट्टियों पर इधर-उधर क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक के दोनों तरफ और पुल के आसपास राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे ल को दी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब पौने घंटे बाद तक भी कोई रेलवे पुलिस अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। शव के क्षत-विक्षत अंग लंबे समय तक खुले ट्रैक पर ही पड़े रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली और ढुलमुल रवैये को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिली। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण फिलहाल मृतक की उम्र और पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह कोई हादसा था या व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here