युवक ने ऐसे की एक फर्म से लाखों रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 25 Apr, 2022 06:07 PM

youth cheated lakhs of rupees from such a firm case registered

बरनाला में एक फर्म से कथित तौर पर 8 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस............

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि) : बरनाला में एक फर्म से कथित तौर पर 8 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस शेरपुर के 1 व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार इसका खुलासा करते हुए एस.एस.पी. संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस के पास मनीष कुमार निवासी आस्था कालोनी बरनाला ने एक शिकायत दर्ज की थी कि दीपक कुमार निवासी शेरपुर ने 10 अप्रैस को उससे 320 बोरियां खल की ले गया था, जिसकी कुल कीमत 483929 रुपए बनती थी।

फिर उसने 13 अप्रैल को 230 बोरियां खल की ली, जिसकी कीमत 373936 रुपए है। उसकी कुल राशि 8 लाख 23000 हजार रुपए थी। आरोपी ने मनीष कुमार को 2 चेक दिए जिसके बाद उसने ट्रक के जरिए माल भेज दिया। ट्रक से माल उतारने के बाद आरोपी ने मनीष को फोन कर के कहा कि चैक न लगाएं वह पेमेंट आर.टी.जी.एस. के जरिए कर देगा। पेमेंट करने की बात कही लेकिन अब तक पेमेंट खातों में नहीं आई और न ही माल वापस किया है। इस तरह उसने फर्म को धोखा दिया। बयानों के आधार पर शेरपुर निवासी दीपक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!