दशहरे के दिन कमरे में अकेला था युवक, अंदर का नजारा देख बहन के उड़े होश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2022 03:29 PM

young man commit suicide

जांच अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि संजय प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार सुबह मोबाइल न उठाने पर उसकी बहन कमरे में पहुंची तो देखा कि......

लुधियाना: दशहरे के दिन कमरे में अकेले रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान संजय पाल मूल निवासी पश्चिम बंगाल व हाल निवासी ग्रीन एन्क्लेव सदर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर व मराड़ो चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जांच अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि संजय प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार सुबह मोबाइल न उठाने पर उसकी बहन कमरे में पहुंची तो देखा कि संजय का शव फंदे से लटक रहा है। उन्होंने तुरंत संजय को उतारा परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। संजय अविवाहित था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!