KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, फोन हैक कर खाते से उड़ाए पैसे

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2026 02:35 PM

kyc fraud

देश में बढ़ते ऑनलाइन लेनदेन के साथ-साथ साइबर ठगों का जाल भी लगातार फैलता जा रहा है।

तलवाड़ा (जोशी): देश में बढ़ते ऑनलाइन लेनदेन के साथ-साथ साइबर ठगों का जाल भी लगातार फैलता जा रहा है। आए दिन ये ठग भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला तलवाड़ा से सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। 

पीड़ित अमजद पुत्र मोबिन, हाल निवासी तलवाड़ा ने साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। ठग ने बैंक खाते की के.वाई.सी. अपडेट करने का बहाना बनाकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही अमजद ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद 31 अगस्त को उसके पी.एन.बी. खाते से 5 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिए कुल 3,41,791.18 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के बयानों के आधार पर साइबर क्राइम होशियारपुर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

और ये भी पढ़े

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!