Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2026 10:57 AM

गुरदासपुर के संत नगर इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के संत नगर इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन 1.30 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना गुरदासपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, साराफत अली पुत्र अली हसन निवासी संत नगर, गुरदासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की और उसके बैंक खाते से 1 लाख 30 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर ली। जांच अधिकारी हीरा सिंह ने बताया कि यह मामला साइबर हेल्पलाइन पोर्टल से संबंधित है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना गुरदासपुर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की पहचान करने के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांसफर की गई रकम और संबंधित बैंक लेन-देन की जांच कर रही है।