पति की मौत के बाद लिव-इन में रहने लगी महिला, पैसे कमाने के चक्कर में BF संग खेला ये खेल

Edited By Kalash,Updated: 20 Apr, 2022 05:07 PM

woman selling drugs bf to earn money

पति की मौत के बाद एक महिला 3 करोड़ की प्रापर्टी बेच कर तीनों बेटों को हिस्सा देने के बाद रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पैसे खत्म होने के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिल

किशनपुरा कलां (हीरो): पति की मौत के बाद एक महिला 3 करोड़ की प्रापर्टी बेच कर तीनों बेटों को हिस्सा देने के बाद रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पैसे खत्म होने के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिल किराना स्टोर बना कर नशा बेचना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों को 15-15 ग्राम हेरोइन और 1150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : SYL के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान बोले-'जान कुर्बान कर देंगे पर ...'

जिला मोगा के डी.सी. कुलवंत सिंह और एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना के आदेशों की पालना करते धर्मकोट के डी.एस.पी. मनजीत सिंह और ए.एस.आई. जैपाल सिंह ने पुलिस पार्टी और मुखबिर की सूचना के साथ गांव किशनपुरा कलां स्थित दाना मंडी के बाहर किराना स्टोर और कोल्ड ड्रींक की दुकान पर छापेमारी कर हेरोइन व नशे के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली गोलियां बरामद की। पुलिस ने जसविंदर सिंह और कुलवंत कौर निवासी किशनपुरा कलां को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : कोरोना का डर : विद्यार्थी कर रहे बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि महिला के पति नाहर सिंह की करीब 5 साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी 3 करोड़ रुपए की प्रापर्टी बेच कर तीनों पुत्रों को हिस्सा देने के बाद जो रुपए बचे उसे ले कर 4 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में जसविंदर सिंह के साथ रह रही थी। उसने कस्बे की दाना मंडी के बाहर एक किराना स्टोर बना लिया था। मुख्य मुंशी इकबाल सिंह ने बताया कि महिला प्रेमी के साथ मिल कर किराने की दुकान में नशा बेचने का धंधा करती थी। जांच अधिकारी ए.एस.आई. जैपाल सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी किशनपुरा कलों ने बताया कि आरोपी प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों के पास से कुछ नकदी और ड्रग मनी बरामद की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!