टिपर की चपेट में आने से महिला की मौत, पूर्व सरपंच की बहु थी मृतका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Mar, 2026 01:03 AM

woman dies after being hit by a tipper

आज फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ चूड़ियां डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित लालेनंगल बस अड्डे पर गांव झंजियां कलां की 37 वर्षीय महिला किरनदीप कौर की तेज...

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया) : आज फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ चूड़ियां डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित लालेनंगल बस अड्डे पर गांव झंजियां कलां की 37 वर्षीय महिला किरनदीप कौर की तेज रफ्तार टिपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में मृतक के चाचा-ससुर कर्नैल सिंह और रिश्तेदार राजबीर सिंह ने बताया कि किरणदीप कौर को उसका पति जगजीत सिंह बस में बैठाने के लिए लालेनंगल अड्डे पर आया था। जब वे बस अड्डे पर पहुंचे तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार टिपर ने किरणदीप कौर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने टिपर का पीछा किया और फतेहगढ़ चूड़ियां चुंगी के पास चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर गांव झंजियां के पूर्व कांग्रेसी सरपंच अवतार सिंह की बहू थी। उसका अंतिम संस्कार आज शाम गांव झंजियां में कर दिया गया।

इसी तरह दूसरा हादसा डेरा बाबा नानक के पास फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर हुआ, जहां कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर चोला साहिब मेले में आए थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर करीब 6-7 फुट हवा में उछलकर एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह कई टुकड़ों में बिखर गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!