Edited By Urmila,Updated: 29 Mar, 2023 09:30 PM

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद फिर से विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए।
लुधियाना (चायल) : पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद फिर से विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए। उन्होंने कहा विजिलेंस को वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। 6 अप्रैल से पहले-पहले सारे डॉक्यूमेंट पेश कर दिए जाएंगे। 6 अप्रैल को फिर से वह विजीलेंस दफ्तर में पेश होंगे।
आय से ज्यादा जायदाद मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे कांग्रेस के सीनियर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वेद आज फिर से विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए जहां करीब 6 घंटे की पूछ पड़ताल के बाद उनको जाने दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप वैद ने कहा कि वह विजिलेंस विभाग को जांच में पूरे तरीके के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच लंबी है और विजिलेंस अधिकारियों को जिस तरीके के साथ जांच करनी है उसमें उन्हें सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल की अगली तारीख रखी गई है वह तब तक अपने सभी कागजात विजिलेंस विभाग के आगे पेश कर देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here