दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया, कमरे में देखी दिल दहला देने वाली तस्वीर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Nov, 2025 11:02 PM

two innocent children lost their mother

निकटवर्ती गांव बजीतपुर कट्यिवाली निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अबोहर  (सुनील) : निकटवर्ती गांव बजीतपुर कट्यिवाली निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला इस गांव में बने एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी और दुखद पहलू यह कि महिला के दो मासूम बच्चे है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। महिला के शव को खुईखेडा पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार करीब 28 वर्षीय महिला ओमकली व उसका परिवार यहीं पर बने ईंट भट्ठे पर रहकर गुजारा करता है। महिला का पति यू.पी. गया हुआ है जबकि वह और उसके बच्चे यहां अकेले थे। ओमकली का एक बच्चा अढाई साल का और एक बच्चा करीब 11 महीने का है।
आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने उसे कमरे में लटका देखा तो सब लोग एकत्र हो गए और उसे तुरंत नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना खुईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों के बिटटू नरुला और सोनू ग्रोवर की मदद से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!