किसान को आत्मह/त्या के लिए मजबूर करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 फरार

Edited By Kamini,Updated: 11 Apr, 2026 06:09 PM

man who drove farmer to suicide arrested

किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

अबोहर/फाजिल्का (सुखविंदर): किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। 

नगर थाना 2 के प्रभारी दविंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह, एएसआई विनोद कुमार ने किसान के साथ धोखाधड़ी करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में बलविंद्र सिंह पुत्र जोगिद्र सिंह निवासी काला टिब्बा को काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द काबू किया जाएगा। पुलिस ने मृतक रणजीत सिंह की पत्नी कुलदीप कौर  निवास झोरडखेड़ा हालाबाद कैलाश नगर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 59, 10.4.26 धारा 318 (4), 108, 161(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी बलविंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी काला टिब्बा, राजवंत सिंह पुत्र जोगिद्र सिंह निवासी काला टिब्बा, गुरजीत सिंह डीलर निवासी रिद्धी सिद्धी कालोनी, काला बराड़, शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी गुरु कृपा नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से बलविंद्र सिंह को काबू कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!