नैशनल हाईवे पर घटा दर्दनाक हादसा, मौके पर 2 की मौत, कई घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2022 11:17 PM

tragic accident happened on national highway

दोराहा शहर नजदीक जी.टी. रोड पर घटे एक भयानक सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए।

दोराहा : दोराहा शहर नजदीक जी.टी. रोड पर घटे एक भयानक सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार नवनीत सिंह लक्की निवासी कोट मंगल सिंह नजदीक जनता नगर लुधियाना ने बताया कि वह अपने दोस्तों साहिल ग्रोवर पुत्र अशोक ग्रोवर, अमनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह, परमीत सिंह पीतू पुत्र गुरशरन सिंह और गगनदीप सिंह पुत्र चरनजीत सिंह (सभी निवासी कोट मंगल सिंह नजदीक जनता नगर लुधियाना) के साथ स्विफ्ट कार से लुधियाना से फनसिटी चंडीगढ़ में गए और जब वे रात को वापस राजपुरा, खन्ना से होते हुए दोराहा जी.टी. रोड पर जा रहे थे तो सड़क के बीच बिना इंडीकेटर से एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें उनकी कार टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार चालक साहिल ग्रोवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य व्यक्तियों अमनदीप सिंह, नवनीत सिंह लक्की, परमीत सिंह पीतू और गगनदीप सिंह को जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां गगनदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया। दोराहा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ दी है और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!