नेशनल हाईवे पर खौफनाक हादसे का मंजर, ट्रक के नीचे घुसी बाइक; 3 युवकों की मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2026 11:54 AM

the scene of a horrific accident on the national highway

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के नजदीक देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।

जालंधर (सोनू) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के नजदीक देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक आगे चल रहे डाक पार्सल ट्रक के पीछे जा घुसी और करीब 10 फीट तक ट्रक के नीचे फंस गई। बाइक को बाहर निकालने के लिए मौके पर हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ। तीनों युवक एक ही स्प्लेंडर बाइक पर जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोरायां ओवरब्रिज के पास बाइक की आगे चल रहे पार्सल ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और पीछे से आ रही बाइक के समय पर नियंत्रित न हो पाने को बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गायब था, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल बाइक का नंबर PB-10KB-1280 है, जो लुधियाना आरटीओ के नाम दर्ज है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों युवक लुधियाना में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। मृतकों में दो युवकों की पहचान साहिल पुत्र जयकरण, निवासी राधास्वामी रोड, लुधियाना और जितेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मौके से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मोबाइल फोन को जांच अधिकारी एएसआई बावा सिंह के हवाले किया गया है, जिसके जरिए तीसरे मृतक की पहचान और तीनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हादसे में शामिल पार्सल ट्रक महाराष्ट्र नंबर का बताया जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने के साथ-साथ दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!