सगे भाईयों के साथ दर्दनाक हादसा! हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 01:56 PM

electric shock incident

नंगल में डब्‍ल सी. ब्‍लॉक के नजदीक किसान मंडी रोड़ पर बनी मार्कीट में कथित हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 2 युवक घायल हो गए थे जिसमें एक की मौत हो गई थी।

नंगल (सैनी): नंगल में डब्‍ल सी. ब्‍लॉक के नजदीक किसान मंडी रोड़ पर बनी मार्कीट में कथित हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 2 युवक घायल हो गए थे जिसमें एक की मौत हो गई थी। मौके से मिली जानकारी के अनुसार किसान मंडी में सभी दुकाने लोहे की टीनों से बनी हुए है। 

बताया गया कि एक दुकान की छत टपकने के कारण दीपक कुमार दीपू और राजन छत पर कथित रिपेयर करने के लिए चढ़े थे तो वहां से गुजर रही कथित हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होने के कारण दीपक व राजन को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पंहुचाया गया यहां डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

PunjabKesari

उक्‍त घटना संबंधी जानकारी देते नंगल थाने के ए.एस.आई. बलराम ने बताया कि किसान मंडी में हुई इस घटना में दीपक उर्फ दीपू और राजन गंभीर जख्‍मी हो गए थे जिन्‍हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया और जिसमें से राजन की मौत हो गई और दीपक का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में ईलाज चल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि दीपक और राजन पुत्र अखिलेश निवासी रेलवे रोड दोनों सगे भाई थे। उन्‍होंने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर मृतक राजन का पोस्‍टमार्टम करवाने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!