Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2022 11:22 AM

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के अधिकारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों/ अधिकारियों की रुकी हुई पदोन्नति का मुद्दा चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह (मीत हेयर) समक्ष उठाया गया था।
चंडीगढ़ (ब्यूरो): गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के अधिकारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों/ अधिकारियों की रुकी हुई पदोन्नति का मुद्दा चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह (मीत हेयर) समक्ष उठाया गया था। इस पर मंत्री ने कर्मचारियों व अधिकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के सभी कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी जो भी समस्याएं लंबे समय से लम्बित हैं, का प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयत्न किया जा रहा है।
ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह गरचा ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह के समक्ष विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों/अधिकारियों की रुकी हुई पदोन्नति का मामला रखा गया। कैबिनेट मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की उचित मांगों के लिए उनका कार्यालय हमेशा उपलब्ध है और वे कभी भी आ सकते हैं। एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ दौरे के दौरान पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के सचिवालय यूनियन के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैहरा के साथ भी बैठक की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों/अधिकारियों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी खैहरा के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनप्रीत सिंह व मतबर चंद के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here