Ludhiana : दिन-दिहाड़े बड़ी घटना, दुकान का लॉक तोड़कर दिया घटना को अंजाम
Edited By Kamini,Updated: 24 Aug, 2024 07:39 PM

स्थानीय कस्बा लाडोवाल के मेन बाजार में दिन दिहाड़े एक मोबाइल की दुकान पर चोरी होने का मामला सामने आया है।
लुधियाना (अनिल) : स्थानीय कस्बा लाडोवाल के मेन बाजार में दिन दिहाड़े एक मोबाइल की दुकान पर चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर पड़ी 60 हजार की नकदी चोरी कर ली गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार राजेंद्र कुमार निक्का ने बताया कि उसकी बाजार में मोबाइल की दुकान है। दोपहर के समय वह अपने घर पर खाना खाने के लिए करीब 3 बजे गया था।
उसके बाद उसकी दुकान पर एक युवक आया जिसने दुकान के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर पड़ी 60 हजार की नकदी चोरी की और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। इसके बाद उसने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की फुटेज निकाली गई। राजेंद्र कुमार ने बताया उसने चोरी की शिकायत लाडोवाल पुलिस में दर्ज करवा दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

हैरानीजनक! बाप-बेटों का बड़ा खेल, Ludhiana के कारोबारियों से ठगे करोड़ों

Ludhiana में 15–20 हथियारबंद लोगों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

Ludhiana के Main Chowk पर एक्टिवा सवार महिला से बड़ी वारदात, मंजर देख सहमे लोग

शहर में बेखौफ लुटेरे: महिला का पीछा कर झपटी सोने की चेन, CCTV में कैद घटना

Ludhiana के Main Chowk में रफ्तार का तांडव, 'I Love Ludhiana' सेल्फी पॉइंट में जा घुसी तेज रफ्तार...

Ludhiana में चली गोलियां, डॉक्टर की लग्जरी कार को बनाया निशाना

Ludhiana में नामी कंपनी के वर्करों पर Attack, डंडों-लाठियों से पीटा, दहशत का माहौल

Ludhiana के Posh इलाके में चली गोलियां, इधर-उधर भागे लोग

लुधियाना में लुटेरों का आतंक, सरेआम हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

Ludhiana में गुंडागर्दी का नाच, बदमाशों ने सरेआम बुलेट सवार दोस्तों को घेरकर पीटा और फिर...