Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2022 04:08 PM

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर पाई जा रही है।
तरनतारन (रमन): अच्छे भविष्य की तालाश में दुबई गए एक और पंजाबी की मौत की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार भुपिंदर सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी तरनतारन के गांव वेई पुई कुछ समय पहले अच्छे भविष्य की तालाश में दुबई गया था, जहां अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार सहित गांव में पहुंची तो मातम छा गया। बताया जा रहा है कि आज उसका शव पैतृक गांव वेईपुई में पहुंच सकता है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर पाई जा रही है।